PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, शुक्ल पक्ष पंचमी, गुरुवार दोपहर 01:43 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 4, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 25 दिसंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 08:18 तक,
इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। वज्र योग दोपहर 03:13 तक, इसके बाद सिद्धि योग रहेगा। तैतिल करण दोपहर 01:44 तक, इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-कुंभ, मंगल-धनु,
बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा-यदि जरूरी हो तो तुलसी का पत्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : मंगल पूर्वाषाढ़ा में दोपहर 12:15,
क्रिसमस दिवस, ईसा जयंती, बड़ा दिन, पंचक, महामना मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेयी जयंती, सुशासन दिवस।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:17 से 08:35 तक शुभ का, प्रातः 11:09 से 12:27 तक चर का, दोपहर 12:27 से 03:01 तक लाभ व अमृत का, सायं 04:19 से 05:36 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल
और गुड़ दान करें। साथ ही व्रत करने वाले पीले पदार्थों का भोजन करें तो गुरु जनित दोष दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज वज्र योग में कंबल का दान करना शुभ फलदायी होता है।

