PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बजट में एक भी घोषणा ऐसी नहीं है जिसे व्यापक जनहित में कहा जा सके, सत्यप्रकाश पटेल
सुमेरपुर जवाई बांध पुनभरण के लिए भी कोई विशेष बजट नहीं, जबकि कांग्रेस ने 3000 करोड़ रूपये का बजट दिया था
तखतगढ 12 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान विधानसभा में पेश किया गया बजट बिल्कुल निराशाजनक है, प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दैते हुए बताया की भाजपा सरकार के बजट में एक घोषणा ऐसी नहीं है जिसे व्यापक जनहित में कहा जा सके। समाज का हर वर्ग इस बजट को देखकर हताश होगा।
बजट में रिफाइनरी तथा ERCP जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का जिक्र तक नहीं किया है। पिछले बजट में रिफाइनरी का उद्घाटन अगस्त, 2025 तक करने की घोषणा की गई जो आज तक पूरी नहीं हुई है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हर वर्ष 15% बढ़ोतरी का प्रावधान कांग्रेस सरकार ने किया था। इस बार सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोत्तरी की कोई घोषणा न होने से 90 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों में निराशा हुई है।
सरकारी नौकरी की आस लगाकर बैठे युवाओं के लिए किसी बड़ी भर्ती की घोषणा नहीं की गई है। कम पदों पर भी भर्तियां संविदा आधार पर करने की घोषणा की है।
STA केवल और केवल भाजपा सरकार के दौरान हो रहे OMR घोटाले से युवाओं का ध्यान हटाने की कवायद लगती है।
कांग्रेस सरकार के दौरान गरीब वर्ग के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा राशन किट को बहाल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
देशभर में उदाहरण बनी 25 लाख रुपये की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (वर्तमान में MAA योजना) के बारे में जनता में यह भ्रम की स्थिति बन चुकी है कि यह बीमा अब 25 लाख की बजाय 5 लाख रुपये का हो चुका है जबकि कागजों में बीमा अभी भी 25 लाख रुपये का है। सरकार को कम से कम इस भ्रांति को दूर करने के लिए ही एक घोषणा करनी चाहिए थी।
राज्य के सरकारी कर्मचारियों को भी इस बजट से कुछ नहीं मिला हैं, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को भी इस बजट से निराशा ही हाथ लगी है क्योंकि पूरे बजट में पत्रकारों के लिए भी कोई घोषणा नहीं की गई है।
नए जिलों पर भी भाजपा केवल राजनीति कर रही है। नए जिलों के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं।
भजनलाल सरकार ने पाली से संभाग का दर्जा तो छीन लिया हैं उसके बावजूद पाली के लिए कोई विशेष विकास की घोषणा भी नहीं हैं।
सुमेरपुर जवाई बांध पुनभरण के लिए भी कोई विशेष बजट नहीं, जबकि कांग्रेस ने 3000 करोड़ रूपये का बजट दिया था
सुमेरपुर को रोड़वेज डिपो घोषणा नहीं हुई सुमेरपुर जो (पाली,जालोर,सिरोही) का केंद्र है वहां होना चाहिए जबकि एक कोने में बसे फालना में बना हुआ है। सुमेरपुर मे रिको इकाई कार्यालय नहीं खुलने से सुमेरपुर के उद्योगपतियों को आज 80 किमी दूर पाली ही जाना पड़ेगा, तखतगढ़-सादड़ी वाया सुमेरपुर,जवाईबांध,बिसलपुर,बीजापुर डबल रोड की मांग अधूरी ही रह गई।
वित्त मंत्री ने 2024 के बजट में 25 लाख नल कनेक्शन एवं 2025 के बजट में 20 लाख नल कनेक्शन उक्त वित्त वर्षों में देने की घोषणा की थी। आज स्वयं वित्त मंत्री महोदय ने बताया है कि दो साल में 14 लाख जल कनेक्शन ही लगाए जा सके हैं जबकि वादा 45 लाख नल कनेक्शन का था। ये सरकार की खुली असफलता है जबकि यही भाजपा कांग्रेस सरकार पर जल जीवन मिशन की धीमी गति करने के आरोप लगाती थी।
ओबीसी वर्ग, अनुसूचित वर्ग, जनजाति वर्ग, किसान वर्ग, मजदूर वर्ग सहित आम आदमी को निराश करने वाला बजट हैं, केवल अपने पूँजीपति दोस्तों के जेब भरने का बजट दिया हैं भजनलाल सरकार ने।
कांग्रेस सरकार में एक भावना थी कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के लिए काम मांगते-मांगते थक जाएंगे पर सरकार काम देते-देते नहीं थकेगी। यह कांग्रेस सरकार ने सिर्फ कहा नहीं बल्कि करके दिखाया एवं घोषणाएं जमीन पर उतरीं। भाजपा सरकार की हालत देखने के बाद न तो जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के लिए कुछ मांग पा रहे हैं और न ही सरकार कुछ काम दे पा रही है।
कुल मिलाकर बजट मे कोई जान नहीं हैं केवल पर्ची मुख्यमंत्री की तरह पर्ची वाला बजट हैं।
यह बजट राजस्थान को बहुत पीछे धकेल देगा।
