PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
शिकायत के बाद नायब तहसीलदार ने नाले का निरीक्षण कर ठेकेदार को किया पाबंद
ठेकेदार बोले ग्राउंड लेवल पानी रिसाव से आ रही बड़ी समस्या
तखतगढ नगर मे मुख्य चोराए से लेकर तालाब तक निर्माणाधीन नाला निमार्ण मे हो रही देरी के विरूद्ध आक्रोशित व्यापारीयो द्वारा रेली के मार्फत नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप विरोध दर्ज करवाने के बाद दोपहर 1बजे नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल मौके पर पहुंचकर व्यापारीयो के साथ नाले का निरीक्षण किया। और ठेकेदार के प्रतिनिधि से भी नाला निर्माण कार्य मे देरी को लेकर जानकारी जुटाकर कायॅ को गति देने के निदेश दिए।
ठेकेदार ने कहा खुदाई के दौरान ग्राउंड लेवल से
उनहोनै पानी रिसाव होनै से दिक्कत आ रही है। और नाले की तराई करने मे कम से कम 15 दिन का तो समय लगेगा ही। उनहोनै रात्री को सभी मिट्टी के ढेरो को हटाने एव बस स्टैंड तक 15 दिन मे कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।


