PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
वेदमंत्रोचार से गुंजा आसमा के बिच अन्नपूर्णा माता एवं शिवजी की नवीन प्रतिमाएं हुई स्थापित
- ढोल थाली की झनकारो के साथ 16 वे पाटोत्सव पर कुंदेश्वर महादेव मंदिर के 8 शिखरो पर ध्वजा चढ़ाकर धूमधाम से मनाया
तखतगढ 19 फरवरी ;(खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को फाल्गुन सुदी दुज के अवसर पर कुंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नवीन अन्नपूर्णा माता एवं शिवजी की प्रतिमा स्थापना के साथ 16वे पाटोत्सव पर मंदिर के विभिन्न शिखरों पर ढोल थाली की झनकारो के साथ ध्वजा चढ़ाकर धूमधाम से पाटोत्सव मनाया गया। गुरुवार कुंदेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सानिध्य में 8.30 बजे मंदिर की 8 ध्वजाओं के बोलीदाताओं में मुख्य नूतन मंदिर शिखर की ध्वजा के बोलीदाता हीराराम प्रजापत एवं प्राचीन मंदिर के वदाराम सुथार इसी तरह गणेश मंदिर एवं सूर्य मंदिर की ध्वजा के त्रिलोकचंद सुथार, अन्नपूर्णा मंदिर स्वर्गीय देवाराम के सुपुत्र वीराराम चौधरी, महिषासुर मंदिर के स्वर्गीय हीराराम मालाजी के सुपुत्र , विष्णु मंदिर पुनाराम सुथार एवं हनुमान मंदिर की ध्वजा के बोलीदाता जगदीश रावल सभी परिवार सहित राजस्थानी परिधानों में सजधज अपने अपने निवास स्थान से परिवार की महिलाएं मंगल गीत गाती हुई थाली में ध्वजा रख गाजे बाजे के साथ कुंदेश्वर मंदिर पहुंचे।
सर्वप्रथम सुबह 7:00 मंदिर परिसर में श्री अन्नपूर्णा माता एवं शिवजी की नवीन प्रतिमा का पंडित के सानिध्य में वेदमंत्रोचार से लाभार्थी परिवार स्वर्गीय गोमाराम चौधरी के परिवार दंपति जोड़े के हाथों से स्थापना करवाई गई। बाद
समस्त बोली दाताओं के सानिध्य में पंडित निर्मल शास्त्री द्वारा सभी ध्वजाओं की विधिवत मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना के बाद बोलीदाताओं ने 9.30 बजे ढोल थाली की गुंजायमान एवं बम बम भोले की जयकारो के साथ एक साथ सभी विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरो के शिखरों पर ध्वजा चढ़ाई।
बाद सभी देवी देवताओं की जयकारों के साथ महा आरती की गई। दरमियान महिलाओं द्वारा सभी देवी देवताओं के मंगल गीतों की धूम मचाते हुए ढोल की थाप पर नृत्य का आनंद लिया बाद प्रसाद वितरण की गई। पाटोत्सव के अवसर पर दिन भर मंदिर में दर्शनार्थियों का मेला लगा रहा।
— भजन संध्या मे गुरु महिमा की रही बहार,
इस से पूवॅ बुधवार को मंदिर परिसर में मंदिर परिसर में खंडित श्री अन्नपूर्णा माता एवं शिव जी की प्रतिमाओं का उत्थापन कर हवन कुंड में आहुति दी गई और रात्रि आयोजित भजन संध्या के दौरान स्थानीय कलाकारों ने श्री गणपति वंदना के साथ एक से बढ़कर एक गुरु महिमा एवं भोलेनाथ के भजनों की बाहर लगा दी इस अवसर पर मंदिर तक कमेटी के सदस्य उम्मेदमल रावल, गणपत सोमपुरा, चेलाराम चांदोरा, भंवरलाल टेलर, अमृत सुथार, देवाराम चौधरी, कांतिलाल चांदोरा, जगदीश रावल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


