PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
परिवार गया शादी समारोह में पीछे से अज्ञात चोरों की गैंग हुई सक्रिय,चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर हुए प्रवेश अंदर से जेवरात सहित नकदी एवं गुल्लक चोरी करने में हुए सफल
तखतगढ 10 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में एक बार फिर ठंडी का मौसम शुरू होते ही अज्ञात चोरों की गैंग सक्रिय होती नजर आने है। अज्ञात चोरों की गैंग में 5 दिन पूर्व तखतगढ़ के खेड़ावास बस्ती निवासी एक परिवार द्वारा मकान पर ताला लगाकर शादी समारोह में शिरकत करने जाने के बाद पीछे से मौका देख अज्ञात चोरों ने बंद मकान के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर किचन और सामने के कमरों के ताले तोड़कर अंदर पड़ी अलमारी तोड़फोड़ कर अलमारी से सोने चांदी के जेवरात एवं नकदी तथा बच्चों का गुल्लक चोरी करने में सफल हो गए।
जब परिवार शादी समारोह से वापस कर लौटा तो मकान के ताले टूटे मिले और अंदर से अलमारी तोड़ कर अलमारी से सोने चांदी के जेवरात नकदी गायब मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बताया गया कि प्रार्थी खेड़ावास बस्ती निवासी अल्पेश कुमार पुत्र हताराम माली ने लिखित रिपोर्ट पेश पर अवगत कराया की कस्बा तखतगढ़ मे मेरा किराये सुदा मकान मौहल्ला खेडावास में आया हुआ है
जिसमें मैं अपने परिवार सहित रहवास करता हूँ तथा 2 नवम्बर को मैं मेरे घर के ताला लगाकर सपरिवार हनुमानगढ़ अपने रिश्तेदार की शादी के समारोह में गया हुआ था तथा 5.नवम्बर को वक्त सुबह के करीब 3 बजे वापस में सपरिवार अपने घर लौटा तो मेरे घर के मैन दरवाजे का दुटा हुआ था तथा ज्योहि मैने घर मे जाकर देखा तो किचन का ताला दुटा हुआ था व किचन का सामान भी बिखरा हुआ था तथा सामने की रूम का ताला भी दुटा हुआ था व रूम मे पडी अलमारी का सामान भी बिखरा पड़ा था तथा अलमारी मे पडे जैवरात जिसमे चांदी के आभूषण में अंगूठी, मंगलसूत्र, दो अंगूठी (छोटे बच्चो की) एवम् 30,000/- अक्षरे तीस हजार रूपये तथा छोटे बच्चो का गुल्लक जो अलमारी में रखे हुए थे, नदारद मिले चो अज्ञात चोरो ने मौका पाकर मेरे घर के ताले तोडकर मेरे घर में प्रवेश होकर चोरी की है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर नगर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है
