तखतगढ़ के खेड़ावास उद्यान के पास देर शाम बेहोशी की हालत में मिली महिला
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ के खेड़ावास उद्यान के पास देर शाम बेहोशी की हालत में मिली महिला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में करवाया भर्ती,जांच में जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला आया सामने
तखतगढ 9 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार की देर शाम को तखतगढ़ कस्बे के खेड़ावास नेहरू उद्यान के सामने एक महिला द्वारा जहरीले पदार्थ (चूहे मारने की दवा) का सेवन करने से बेहोशी की हालत में पड़ी होने का मामला सामने आने की घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण , हेड कांस्टेबल जगदीश बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सक प्रभारी डॉ. सुरेश सीरवी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम द्वारा महिला का उपचार किया गया है। महिला की हालत को देखते हुए पुलिस की लगातार निगरानी रखी जा रही है।प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम विवाह से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और महिला के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

