तखतगढ़-जूना बेदाना के पास दो बाइकें भिड़ीं, दो घायल
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ | नेशनल हाईवे 325 जूना बेदाना के समीप सोमवार सुबह साढे दस बजे दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में मोरूआ निवासी लक्ष्मण राम मीना व पुराड़ा निवासी हेमपुरी हुए घायल, घायल मोरूआ निवासी लक्ष्मणराम मीना को तखतगढ़ अस्पताल लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल लक्ष्मणराम को हायर सेन्टर रेफर किया। जबकि घायल पुराड़ा निवासी हेमपुरी को सुमेरपुर अस्पताल ले गए।

