PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ठाकुर जी जिणोद्वार मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर हवन यज्ञ के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू
वेदमंत्रोचार से यजमानो ने हवन कुंड मे दी आहूति, रात्री विशाल भजन संध्या होगी आयोजित
कल चढ़ाई जाएगी मंदिर शिखर पर अमर ध्वज
तखतगढ 30 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) श्री ठाकुरजी मंदिर जिर्णोद्वार समिति एवं मंदिर संचालन समिति एवं समस्त नगर वासियों के सानिध्य में शनिवार को तखतगढ़ कस्बे के जवाहर चौक स्थित श्री चारभुजा ठाकुर जी जिणोद्वार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम मे शुक्रवार दोपहर बाद गणपति भवन के सामने हवन कुंड में पंडितों के सानिध्य में गुंजते वेदमंत्रोचार से यजमानो ने हवन कुंड मे आहूति देकर कार्यक्रम शुभारंभ हुआ और रात्री ठाकुर जी के दरबार में विशाल भजन संध्या आयोजित होने जा रही है। समिति के अध्यक्ष नरसाराम रामीणा ने बताया की श्री ठाकुर जी जिणोद्वार मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के दो दिवसीय कार्यक्रम मे शुक्रवार दोपहर बाद 3:30 बजे गणपति पवन के सामने बनाए गए हवन कुंड में पंडित निर्मल शास्त्री द्वारा वेद मंत्रोचार यजमान प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी अंकित सोनी दंपति जोड़े को हवन यज्ञ में आहुति दिलवाई एवं रात्रि विशाल भजन संध्या आयोजित होगी और शनिवार सुबह 8:00 बजे मंदिर शिखर पर लाभार्थी परिवारों द्वारा अमर ध्वजा चढ़ाई जाएगी।
बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समापन होगा। जिस को लेकर ठाकुर जी मंदिर को रंग बिरंगी लाइट डेकोरेशन रोशनी से पूरी तरह सजाया गया है दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में जवानमल माली, रामसिह कांबावत, मोहन मालवीय, विनोद सोलंकी, पारससिह सोलंकी, वागाराम कुमावत, सनरूपमल सुधार, अमृतलाल सुधार, पुखराज रामीणा, गणपत सोमपुरा, मनोज नामा, मोडाराम कुमावत सहित साहित्य नगर वासी जिम्मेदारी निभा रहे हैं
