PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ढोल थाली की झनकारो एवं जयकारों के साथ शीतला माता मंदिर दुसरी वर्ष गांठ पर धुमधाम से चढ़ाई ध्वजा
तखतगढ 15 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर के पटवार भवन के पास 8 मार्च 2024 को जिणोद्वारा नवनिर्मित श्री शीतला माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को 2 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री शीतला माता ट्रस्ट कमेटी के नेतृत्व में लाभार्थी परिवार के दंपति जोड़े द्वारा पंडितों के सानिध्य में वेद मंत्रोचार से ढोल थाली की झनकारो एवं शीतला माता जयकारों के साथ दुसरी वर्ष गांठ पर ध्वजा चढाकर घुमघाम से शीतला माता मंदिर की वर्षगांठ मनाई गई।
रविवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर सुबह 7 बजे ध्वजा के लाभार्थी मांगीलाल पुत्र ताराराम प्रजापत परिवार सहित राजस्थानी परिधानों में सज धज कर थाली में ध्वजा एवं पूजा सामग्री लेकर अपने निवास स्थान धोरावास से ढोल थाली की गुंजायमान के साथ शीतला माता मंदिर पहुंचे। जहां पंडित के सानिध्य में विधिवत ध्वजा की पूजा अर्चना के बाद लाभार्थी जोड़े ने ध्वजा लेकर मंदिर के शिखर पर पहुंचे और ढोल थाली की झनकारों एवं श्री शीतला माता की जयकारो के साथ अमर ध्वजा चढाकर महा आरती के साथ धूमधाम से दुसरी वर्षगांठ मनाई गई। बाद प्रसाद वितरण की गई जहां दिन भर भक्तों ने दशॅनो का लाभ लिया। इस मौके पर क श्री शीतला माता मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष जेठमल परिहार, रमेश सोनी, एडवोकेट मनोज नामा,पारस सोलंकी, रूपचंद सुथार, वगताराम देवासी, रामसिंह कांबावत सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

