PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
महात्मा फुले बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी सैनी एक दिवसीय उम्मेदपुर और तखतगढ़ दौरे पर रहे,11 सूत्री मांग को लेकर 25 फरवरी 2026 को राजस्थान की विधानसभा घेराव को लेकर किया आह्वान
तखतगढ़-29 दिसम्बर (खीमाराम मेवाडा) महात्मा फुले बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी सैनी जयपुर से एक दिवसीय उम्मेदपुर पधारने पर माली समाज परगना पट्टी पंच पटेलों द्वारा माली समाज धर्मशाला उम्मेदपुर में माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान सीपी सैनी ने बताया कि माली समाज की 11 सूत्री मांग को लेकर 25 फरवरी 2026 को राजस्थान की विधानसभा घेराव को लेकर अधिक से अधिक संख्या में माली समाज बंधुओ को पधारने के लिए आह्वान किया। जयपुर जाते समय तखतगढ़ चौराया पर श्री महात्मा ज्योतिबा फुले मंच अध्यक्ष हसमुख माली के नेतृत्व में माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान माली समाज तखतगढ़ अध्यक्ष मंसाराम माली शांतिलाल दीपक माली रमेश माली अल्पेश माली समाज परगना पट्टी उम्मेदपुर अध्यक्ष फुलाराम माली छगनलाल गहलोत बाबूलाल पावटा सुरेंद्र देवड़ा जवानमल माली रमेश माली भूराराम सोवटिया मौजूद रहे।






