PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
रजत कॉलेज, तखतगढ़ मे बालिकाओं और महिलाओं के लिए कंप्यूटर आधारित निःशुल्क RSCIT कोर्स का हुआ उद्घाटन
तखतगढ 18 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) श्री रजत कॉलेज, तखतगढ़ में आज निदेशालय महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर द्वारा RKCL के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं के लिए कंप्यूटर आधारित निःशुल्क RSCIT कोर्स का रविवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम नगर पालिका, तखतगढ़ के पार्षद प्रतिनिधि शेषमल, पार्षद सुरेश सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सुथार, डॉ, अशोक चौधरी, उम्मीद भारती कि मौजूदगी में आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्री रजत कॉलेज के संचालक जितेंद्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि हमारी संस्था 2011 से तखतगढ़ में कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं, आगे बताया कि संस्था द्वारा अब तक 5100 विद्यार्थियों को कंप्यूटर कोर्स करवाया जा चुका है।
अ पने उद्बोधन में डॉ अशोक चौधरी ने नारी शिक्षा एवं कंप्यूटर ज्ञान के महत्व के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों को बताया। आगे सुरेश सोलंकी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के बारे मे जागरूक किया। मुकेश सुथार ने विद्यार्थियों एवं संस्था को भविष्य के बारे में शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हॉली क्रॉस स्कूल के प्रधानाध्यापक भीमा राम, हॉली क्रॉस विद्यालय कि संचालिका गोस्वामी बबीता, कंप्यूटर शिक्षक सुरेश कुमार, निकिता कंवर, महेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, हितेश चौधरी, अरुण कुमार, सूरज सिंह एवं चयनित 30 बालिकाएं मौजूद रहें।


