PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़-कई दिनों से तीसरी आंख बंद पालिका प्रशासन बेपरवाह, लगातार 2 महीना से तखतगढ़ क्षेत्र में अज्ञात चोरों कै आतंक से वारदातो का सिलसिला जारी
,
बंद मकान के ताला तोड़ लाखों की चोरी होने की संभावना, पुलिस गस्त एवं सीसीटीवी व्यवस्था पर उठे सवाल।
सुमेरपुर, 23 जनवरी। तखतगढ़ नगर सहित थाना क्षेत्र में पिछले 2 महीना से लगातार अज्ञात चोरों की गैंग के आतंक मचाने से नकबजनी की वारदातो का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक और ताजा मामला सामने आया है। कि तखतगढ़ कस्बे के गौरव पथ रोड स्थित भरत कुमार पुत्र पारसमल प्रजापत के बंद पड़े मकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर नकदी एवं जेवरात पर हाथ साफ कर भाग निकले। जबकी मकान के मात्र 50 फिट दुरी पर कैमरे भी लगे है वो भी बंद है।आखिर पुलिस भी क्या करे घटना की सूचना पर थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। तो अज्ञात चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश हुए। मकान के अंदर एक कमरे में अलमारी खुली पड़ी और सभी चाबियां लगी हुई बिखरा पड़ा सामान नजर आया थाना अधिकारी ने बताया कि मकान मालिक की रिपोर्ट आने के बाद ही चोरी हुए सामान की जानकारी मिल पाएगी।
जबकी एडवोकेट मुकेश कुमार सुथार द्वारा दिसावर मे मकान मालिक से फोन पर बात करने पर घर से करीब 2 लाख रुपये नकद एवं एक सोने की चेन चोरी होने की बात बताई जा रही है। हालांकि, मकान की पूरी जांच और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही चोरी की वास्तविक राशि का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने नगर में जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं। लेकिन नगर लंबे समय से कई कैमरे बंद होने से अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को भारी परेशानी आ रही है।
गौरतलब है। एक सप्ताह पूर्व 1617 जनवरी को दिनदहाड़े गोगरा गांव में लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आ चुकी है। तथा इससे पूर्व 9 दिसंबर की रात्रि पावा गांव स्थित अज्ञात चोरो द्वारा एक साथ 7 मंदिरो एव बंद मकानो के ताले तोडने की नकबजनी की वारदात मे 12 जनवरी को पुलिस ने सतीमाता मंदिर चोरी कर खुलासा कर कालिख गैंग के दो आरोपी को गिरफ्तार किया था। ऐसे मे अब लगातार हो रही वारदातों से आमजन में भारी आक्रोश के साथ भय का माहौल बन चुका है।
नगर पालिका द्वारा लगाए गए कई सीसीटीवी कैमरे बंद
नगर मे विभिन्न जगहो पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए कैमरो मे कई कैमरे लम्बे समय से बंद होने से थाना अधिकारी द्वारा शिकायत करने के उपरांत भी स्थानिय नगर पालिका प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा।जबकी पूर्व मे संबन्धित संवेदक को 8 लाख का भुगतान करने के बावजूद बार बार कैमरे बंद होकर कबाड बनते जा रहे है। इस संबंध में नगर पालिका ईओ मगराज चौधरी ने बताया कि जल्द ही बंद पड़े कैमरे दुरुस्त करवाए जाएंगे। साथ ही समाजसेवी एवं अधिवक्ता मुकेश कुमार सुथार ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लाखो रूपए खचॅ कर सीसीटीवी कैमरे लगाने के उपरांत भी बंद होने के कारण आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं चिंताजनक हैं। और बार-बार हो रही चोरी की घटनाएं और बंद सीसीटीवी कैमरे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं।
मौके पर थाना अधिकारी शैतान सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश विश्नोई, पदमाराम, पार्षद सुरेश सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि शेषमल कुमावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


