PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़ी गांव में शादी समारोह को लेकए टेंट लगाते समय 19 साल का श्याम पुत्र शमीर जो टेंट कर्मी है वो करंट लगने से घायल हो गया। जिससे वह करीब 13 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा। घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। करंट लगने और गिरने से युवक के सिर सहित शरीर के कई हिस्से झुलस गए और उसे चोटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है। हॉस्पिटल में युवक दर्द से चिल्ला रहा था।

