PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ के 1972-73 के कक्षा दशम के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह 28 को
तखतगढ 26 दिसंबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर के प्रतिष्ठित संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह 28 दिसंबर को विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1972-73 में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभग 30 पूर्व विद्यार्थी भाग लेने अपेक्षित है। 1972-73 के इस बैच के पूर्व में अध्ययनरत विभिन्न विद्यार्थी वर्तमान में देश के विभिन्न शहरों में व्यवसायरत है तथा जो राजकीय सेवाओं में थे वे भी वर्तमान में सेवानिवृत हो चुके है। इस समारोह के माध्यम से एक बार पुनः सभी पूर्व विद्यार्थी अपने विद्यालय एवं विद्यार्थीकाल की यादों को ताजा कर पायेंगे। इस अवसर पर उन विद्यार्थियों के तत्कालीन शिक्षक दीपाराम जीनगर एवं रामाराम कुमावत का भी पूर्व विद्यार्थियों द्वारा बहुमान किया जायेगा। 1972- 73 के कक्षा दशम के पूर्व विद्यार्थी इस आयोजन को लेकर उत्साहित है।

