PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ढोल थाली की झनकारो एवं वेद मंत्रो से गूंजा आसमा,जिणोद्वार ठाकुर जी मंदिर के शिखर पर चढ़ाई ध्वजा गुंजे जयकारे
तखतगढ 31 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ कस्बे के जवाहर चौक स्थित श्री चारभुजा ठाकुरजी जिणोद्वार मंदिर की प्रथम वर्षगांठ अवसर पर शनिवार को मंदिर जिणोद्वार समिति एवं संचालन समिति सहित नगर वासियों के सानिध्य में श्रद्धापूर्वक ढोल थाली की गुंजायमान के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़कर धूमधाम से मनाई गई। मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शनिवार सुबह 7:30 बजे अमर ध्वज के लाभार्थी परिवार गलबाराम पुत्र गोमाराम माली खेडावास से परिवार की महिलाओं सहित राजस्थानी परिजनों में सज धज कर ध्वजा लेकर ठाकुर जी मंदिर पहुंचे और पंडित निर्मल शास्त्री द्वारा विधिवत ध्वजा पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात लाभार्थी परिवार मंदिर के शिखर पर पहुंचे जहां 8 बजते ही वेद मंत्रो से गूंजता आसमान एवं ढोल थाली की गुंजायमान के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान सम्पुर्ण मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
तत्पश्चात महा आरती के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शनों का लाभ लिया बाद समस्त लाभार्थी परिवार द्वारा हवन कुंड में पूर्ण आहुति दिलवाई गई और प्रसाद वितरण के साथ बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि को मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक श्रवण दास बालोतरा ने ठाकुरजी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। समिति अध्यक्ष नरसाराम कुमावत ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान ठाकुरजी को भोग अर्पित किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। साथ ही विधिवत आरती का आयोजन भी हुआ।श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।



