PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
गिरदावर सर्किल तखतगढ मे ग्राम उत्थान शिविर का शुभारंभ
प्रचार प्रसार के अभाव में 12 बजे तक एक एक भी नहीं पहुंचा ग्रामीण एवं किसान
तखतगढ 24 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) 22 जनवरी को सिरोही दौरे पर रहे राज्य के मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 23 जनवरी से शुभारंभ किए गए ग्राम उत्थान शिविरो के प्रथम चरण का शनिवार को गिरदावर सर्कल तखतगढ़ में शुभारंभ किया गया शिविर में 10:00 बजते ही 11 विभागों के अधिकारी टेबल पर पहुंच गए लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में स्थल एक भी ना तो ग्रामीण पहुंचा ना ही कोई किसान एसे मे यह शिविर टॉय टॉय फिश होता नजर आने लगा है।
ग्राम उत्थान शिविरों का मुख्य उद्देश्य कृषि के आधुनिकीकरण, उन्नत एवं टिकाऊ
कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहन, वैश्विक ज्ञान तक किसानों की पहुँच सुनिश्चित करना तथा किसानों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है।

