PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कल होली का खूंटा रोपण के साथ फाल्गुन का होगा आगाज
तखतगढ 31जनवरी (खीमाराम मेवाडा) रविवार को होली के एक महीना पूर्व माघ सुदी पूर्णिमा के अवसर पर राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार एवं हल्का पटवारी के सानिध्य में होली चौक पर खूंटा रोपण के साथ फाल्गुन का होगा आगाज प्रतिहारी नाथूराम मेघवाल ने बताया कि माघ सुदी पूर्णिमा रविवार शाम को गोधूलिक वेला श्री चांदरा माता मंदिर के बाहर होली चौक पर पंडित निर्मल शास्त्री के सानिध्य में नायब तहसीलदार जितेंद्र बबरेवाल एवं पटवारी रमेश चौधरी एवं समस्त सनातन धर्म प्रेमियों नगर वासियों की उपस्थिति में विधिवत मंत्रोचार से होली का खूंटा रोपण के साथ फाल्गुन का आगाज किया जाएगा।जिस की संपूर्ण तैयारी हो चुकी है

