PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव के सती माता मंदिर से मूर्ति पर लगें 6 लाख के कवच चोरी — CCTV में दो चोर कैद, रात में ही पुलिस मौके पर, जांच तेज
तखतगढ 10 दिसंबर (खीमाराम मेवाडा)। तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव स्थित सती माता मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर से करीब 3 किलो वजनी चांदी की कवच , चांदी का छत्र तथा चोरी कर ले गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो चोर मंदिर में घुसते, मूर्ति पर से कवच निकालते और दानपात्र को तोड़ने का प्रयास करते साफ दिखाई दे रहे हैं।
मुंबई में बैठे बाबूलाल ब्राह्मण के मोबाइल पर आया अलर्ट मंदिर के ऑनलाइन कैमरे लगातार सक्रिय रहते हैं। घटना के समय मंदिर कमेटी पदाधिकारी बाबूलाल ब्राह्मण मुंबई में थे। रात्रि में कैमरों की निगरानी के दौरान अचानक मोबाइल पर संदिग्ध मूवमेंट दिखाई दी। उन्होंने तुरंत गांव के समाजबंधुओं को फोन कर सूचना दी।
सूचना मिलते ही संजय कुमार, भरत कुमार, प्रकाश कुमार, मोहनलाल , रामलाल, कैलाश कुमार सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को अवगत कराया।
रात 3 बजे ही पहुंची पुलिस, अधिकारी ने किया मुआयना
चोरी की सूचना मिलते ही तखतगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई। रात करीब 3 बजे पुलिस टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की। थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण स्वयं मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर, व आसपास की गलियों व मार्गों का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर ही सर्च ऑपरेशन चलाया और मुख्य रास्तों पर तलाशी तेज कर दी।
कुछ दिनों में दूसरी मंदिर चोरी — ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
मंदिर कमेटी के बाबूलाल ब्राह्मण ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी गांव के एक अन्य मंदिर में चोरी हुई थी। इसके अलावा पूर्व में कई घरों को भी निशाना बनाया गया, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से ग्रामीण चिंतित हैं।
वर्षगांठ के कुछ ही दिनों बाद घटना
विशेष बात यह है कि इस मंदिर में 15–17 नवंबर 2024 को गोमतीवाल (भारद्वाज) परिवार द्वारा प्राण प्रतिष्ठा व जीर्णोद्धार महोत्सव हुआ था। 7 नवंबर 2025 को मंदिर की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी। वर्षगांठ के कुछ ही दिनों बाद हुई इस चोरी से ग्रामीण आहत और नाराज़ हैं।
पुलिस की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की कोशिश जारी है और टीमें रात से ही लगातार काम कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
थाना अधिकारी शैतान सिंह ने बताया हमने मौका मुआयना किया है, रिपोर्ट मिलने पर ही मालूम पड़ेगा कि कितनी मंदिर से चोरी हुई है प्रथम जानकारी के अनुसार मूर्ति के ऊपर लगे चांदी के कवच चोरी होना एवं छत्र चोरी होना जानकारी मिली,
