PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपूर। अज्ञात ट्रक चालक ने मुख्य चौराहे पर बाइक सवारों को लिया चपेट में दोनों गंभीर घायल सुमेरपुर रेफर।
फिल्मी अंदाज में ट्रक चालक नाकाबंदी देख फिर पहुंचा चौराहे पर।
एक और कार को टक्कर मार भागा जालौर की तरफ, पुलिस ने चालक सहित ट्रक को किया जप्त
तखतगढ़ 18 दिसंबर (खीमाराम मेवाड)तखतगढ कस्बे से गुजरते एनएच 325 के मुख्य चौराहे पर एक अज्ञात ट्रक चालक द्वारा वाहन को लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से चलते हुए बाइक सवार को चपेट में लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे महावीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चालक युवक को मामूली चोटें आने से घायल हो गए।
मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तखतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घायलो को 108 की सहायता से राजकीय अस्पताल तखतगढ़ पहुंचा जहां चिकित्सकों की टीम में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सुमेरपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा कर आहोर निवासी ट्रक चालक को दस्तयाब कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार बताया गया कि गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे जालौर से फालना की तरफ जा रहे एक ट्रक चालक द्वारा वहां को लापरवाही एवं तेज रफ्तार से चलते हुए मुख्य चौराहे से गुजर रहे बाइक सवार महावीर पुत्र राजेंद्र कुमार मीणा बलाना प्रवीण सिंह पुत्र पेप सिंह सुगलिया को चपेट में लेते हुए जबरदस्त टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवा दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और दोनों घायलों को 108 की सहायता से राजकीय अस्पताल तखतगढ़ पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सुमेरपुर रेफर किया गया है।
फिल्मी अंदाज में फिर वापस पहुंचा ट्रक एक और कार को टक्कर मारने से बाल बाल बचे यात्री
घटना के बाद नाकाबंदी देख फालना की तरफ आगे ट्रक चालक ने ट्रक को वापस घूमर फिर मुख्य चौराहे पर पहुंचा और तेज रफ्तार में एक और यात्रियों से बड़ी कर को टक्कर मार जालौर की तरफ भाग निकला दरमियांन कार को हल्का सा नुकसान हुआ लेकिन कर में सवार यात्री बाल बाल बच गए पुलिस ने फिर पीछा करते हुए आहा निवासी ट्रक चालक को दस्तयाब कर ट्रक को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है

