PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
भाजपाइयों ने केक काटकर सीएम शर्मा का मनाया जन्मदिन किया दान पुण्य
तखतगढ 15 दिसम्बर (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तखतगढ़ नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धुमधाम से मनाया गया । सोमवार शाम तखतगढ़ नगर पालिका भवन स्थित अध्यक्ष कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, समस्त पार्षद गण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया इसके पश्चात कस्बे के नाग चौक पर गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत, भाजपा के पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के पश्चात पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा पार्षदों ने गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। इस दौरान सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दीर्घायु तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद चंदन गांधी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नगर सहित पूरे प्रदेश में आमजन तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंदन गांधी, भाजपा नेता देवाराम चौधरी, पार्षद सुरेश सुथार, पार्षद लक्ष्मण घांची पार्षद प्रतिनिधि सुधीर चौधरी, पूर्व पार्षद शेषमल कुमावत, वीणा देवी रावल, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



