PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सन्नाटे की तरह दौड़ते बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आया बाइक सवार, सड़क पर बिखरा दूध युवक घायल ग्रामीणों ने लगाया पुलिस व प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप बोले पूर्व में भी हो चुकी कई घटना नाम मात्र कार्रवाई से बजरी माफिया के हौसले बुलंद
तखतगढ 31 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से बजरी माफियाओं का आतंक एव बुलंद हसले लगातार आसमान छूते जा रहे है। बजरी माफिया द्वारा संचालित ट्रैक्टर सड़कों एवं नगर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियो तक तेज गति से सन्नाटे की तरह दौड़ाए जा रहे हैं। जिस से आमजन की जान के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे है। कई बार ये तेज रफ्तार ट्रैक्टर मोटरसाइकिल सवारों एवं राहगीरों को चपेट में ले चुके हैं। ऐसे
में शुक्रवार रात्रि को तखतगढ़ कस्बे के नाग चौक पर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तेज गति से गुजर रहे बजरी से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आए दुध लेकर जा रहे एक युवक घायल हो गया। और सारा दुध सडक पर फैल गया। घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। राहगीरो ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन न तो कोई मामला दर्ज किया गया और न ही किसी प्रकार की लिखित रिपोर्ट दी गई। घटना के बाद देर रात तक आपसी समझौते की बात सामने आई है।
नगरवासियों एवं समाजसेवियों ने भारी रोष जताते हुए बताया कि इससे पूर्व भी कई बार क्षेत्र में बजरी माफियाओं द्वारा तेज गति से ट्रैक्टर चलाने की शिकायत प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नगरवासीयो का आरोप है। कि प्रशासनिक उदासीनता और संभावित मिलीभगत के कारण हर पल बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद धोते जा रहे हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बजरी माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर आमजन को राहत दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
शुक्रवार रात्रि नाग चौक पर तेज रफ्तार से चल रहे बजरी ट्रैक्टर टोली की चपेट में आने से एक युवक के घायल हुआ है लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। फिर भी तेज रफ्तार से चलने वाले बजरी से भरे ट्रैक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी
— शैतान सिंह, थाना अधिकारी- थाना तखतगढ़




