• April 11, 2026

तखतगढ़ थाने में चोरी के आरोपी ने खुद को किया घायल,पुलिस की सतर्कता से आरोपी की बची जान,सायद पुलिस पर दवाब बनाने को की ऐसी हरकत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल

तखतगढ़ थाने में रिमांड पर आरोपी ने खुद को किया घायल, अस्पताल में उपचार जारी

तखतगढ 11 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ थाने में चोरी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे एक आरोपी ने बाथरूम में खुद को घायल कर लिया। आरोपी ने टाइल्स के नुकीले पत्थरों से अपने हाथ काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया,
जहां उसका उपचार जारी है

आरोपी की पहचान दिनेश कुमार निवासी सामुजा (आहोर थाना क्षेत्र, जालोर) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पाली व जालोर सहित विभिन्न थानों में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वह पिछले चार दिनों से पुलिस रिमांड पर था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

You cannot copy content of this page