PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पावा में मंदिर मे चोरी के 20 दिन बाद भी पुलिस हाथ खाली नहीं लगा कोई कल्लू ,आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे पाली एसपी कार्यालय ज्ञापन सौप कर चोरियों का राज खोलने की उठाई मांग
तखतगढ 29 दिसंबर (खीमाराम मेवाड) तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में बीस दिन पूर्व अज्ञात चोरो द्वारा मंदिर से लाखो रूपयो के चांदी के छत्र चोरी कर भाग ने के 20 दिन बाद भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगने से आक्रोशित ग्रामीणो ने सोमवार को पाली एसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी को ज्ञापन सौप कर चोरियों का राज खोलने की मांग उठाते हुए ज्ञापन मे बताया की पावा के डूंगानाथ जी की ढाणी रोड पर गोमतीवाल ब्राह्मण समाज के बोना वाला परिवार का एक बेरा जो कि बोनो वाला बेरा नाम से जाना जाता है। जिस बेरे पर बोना वाला परिवार का सतीमाता का मंदीर बना हुआ है। जो मंदीर 10 बाई 30 फीट में निर्मित है। जिसके चौतरफ बाऊण्ड्रीवाल बनी हुई है।
जिस मंदीर मे मैं पिछले कई वर्षों से रमेश पुजारी द्वारा अनवरत् रूप से पुजा- पाठ करता है। 9 दिसंबर को शाम के समय रोजाना की भांति उक्त मंदीर मे पुजा पाठ करके मंदीर के मैन गेट के ताला लगाकर अपने घर लौट आया था तदपरान्त इसी रोज देर रात्री में करीब 1:30 बजे के समय मंदीर के सामने के मीणा समाज के बेरे वालो ने फोन पर सूचना दी कि सतीमाता का मंदीर का ताला टुटा हुआ है। जिस पर पुजारी व गोमतीवाल ब्राह्मण बोना वाला परिवार से जीवराज पुत्र पुनमाजी, मोहनलाल पुत्र चेनाजी वगैरा मंदीर पर गये व देखा तो जानकारी मिली की मंदीर परिसर की बाउण्ड्री की पीछे की दिवार को फांदकर अज्ञात चोर मंदीर मे आये व मंदीर के मैन गेट पर लगा ताला तोडकर मंदीर में प्रविष्ठ होकर सतीमाता की मुर्ती पर लगे चांदी के कुल 3 कवच (तीनो कवचो का कुल वजन करीब 3 किलो 350 ग्राम) व चांदी का छत्र (वजन करीब 150 ग्राम) चोरी कर ले गये व मंदीर की दानपेटी टेढी पडी थी, जिससे प्रतित होता है कि अज्ञात चोरो ने दानपेटी भी तोडने का प्रयास किया गया था लेकिन दानपेटी का अन्दर का ताला होने के कारण दानपेटी नही खुल पाई। इस प्रकार अज्ञात चोरो ने मौका पाकर चोरी की वारदात की है, जिसकी पुलिस थाना तखतगढ मे रिर्पोट दी हुई है, जिसको 20 दिन हो चुके है परंतु आज दिन उपरोक्त चोरी के वारदात का कोई खुलासा नही हुआ है जबकि उपरोक्त वारदात मंदिर में लगे सीसी टीवी के कैमरे में केद है।

