
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
देश के प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण को लेकर देश भर में महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं भी चला रहे हैं, राज्य मंत्री
राष्ट्रीय कला मंच के तहत नारी तू नारायणी महोत्सव प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
तखतगढ 17 मार्च ;(खीमाराम मेवाडा) सोमवार को पुराना बेदाना मार्ग स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तखतगढ़ द्वारा राष्ट्रीय कला मंच के तहत नारी तू नारायणी महोत्सव 2025 प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थानी सरकार के उद्योग, वाणिज्य, युवा मामले, खेल, कौशाल, नियोजन, उद्यमिता, नीति निर्धारण, विभाग राज्य मंत्री के. के. विश्नोई एव विशिष्ट अतिथि-आईदानसिंह राजपुरोहित प्राचार्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा एवं विशेष उपस्थिति::सुश्री पूनम भाटी प्रांत मंत्री, जोधपुर प्रांत और कान्तिलाल सोनी समाज सेवी द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के आगे दीपक प्रज्वलित कर नारी तू नारायणी महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री के के विश्नोई ने नारी शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी सशक्ति करण को लेकर देश में महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं भी चला रहे हैं।अतिथियों ने माहौल को नारी के जीवन व बलिदान पर केंद्रीत किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।एबीवीपी प्रांत मंत्री पूनम भाटी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर संबोधित किया ।उन्होंने कहा कि महिला कमजोर नहीं है। उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी और मीराबाई की भक्ति पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री विश्नोई ने प्रतिभाओं का सम्मान किया।
इस अवसर पर पार्षद व पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम चौधरी सहित अन्य नागरिकों ने मंत्री से तखतगढ़ में उद्योग स्थापित करने पर चर्चा की, मंत्री ने किस तरह के उद्योगों को लेकर मांगा सुझाव, नगर पालिका के पार्षद व पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम चौधरी ने व्यापारियों और प्रवासियों से रायशुमारी करके अवगत कराने की बात कही। इस से पूर्व महाराणा प्रताप चौक पर राज्य मंत्री बिश्नोई के पहली बार तखतगढ आगमन पर नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नमा, जिला प्रतिनिधि गणपत सोमपुरा, महामंत्री दिनेश कुमावत पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद देवाराम चौधरी, भारत सोनी, गजेन्द्र सिंह तंवर,नरसाराम रामीणा, रामसिंह,जवानमल माली,सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तखतगढ के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा साफा एवं माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। दरमियां राज्य मंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित किए और कार्यकर्ताओं ने जय शिवा सरदार की जय घोष के साथ वंदे मातरम के नारे लगाए। मौके पर निखिल सोलंकी विजय दहिया राहुल मालवीय करण मेवाड़ा दक्ष सोनी ऋतिक सोनी शिवांगी शर्मा हिना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे,






