PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
विश्वकर्मा जयंति पर विशाल शोभायात्रा मे झलकी आस्था,वंश सुधार समाज की 101 प्रतिभाओ एव भामाशाहो का हुआ सम्मान
तखतगढ 31 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ के आदर्श बस्ती स्थित श्री श्री 1008 श्री पदमाराम जी महाराज समाधि स्थल गणेश मंदिर प्रांगण में श्री विश्वकर्मा सेवा समिती एवं वंश सुधार समाज तखतगढ़ के सानिध्य में हेमशाही मठ कंवला के महंत श्री श्री 1008 हरि पुरी जी महाराज की शुभा मिश्रा में
आयोजित श्री विश्वकर्मा जयंति एव प्रतिभावान विधाथीॅ सम्मान समारोह के पावन अवसर पर शनिवार को सुबह 11 बजे गणेश आश्रम से ढोल नगाड़ा एवं बेणड बाजोट की गुंजायमान के साथ सारी रात में सवार बोलीदाता एवं सिर पर राजस्थानी चुनरी सफा पहने पुरुष और महिलाएं नाचते गाते विशाल शोभायात्रा का शुभारम्भ होकर खेडावास, महाराणा प्रताप चौक से मुख्य बाजार से विभिन्न मांगों से होते हुए पुन गणेश आश्रम पर विसर्जन हुआ
समाज के 101 प्रतिमावन धात्र छात्राओ एव भामाशाहो का हुआ सम्मान
शनिवार दोपहर को गणेश मंदिर प्रांगण मे आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह कै अवसर पर वर्ष 2024 एवं 2025 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड एवं स्नातक परीक्षा में 75% या इससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी व विशेष योग्यता के अन्तगर्त जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे 101 विद्यार्थियों एव भामाशाहो का श्री विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा मोमेन्टो व पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे समिति अध्यक्ष जसराज एव समाज के मांगीलाल,गुलाबचंद, बरमाराम, मनरुपम रमेशकुमार, सोहनलाळ, उम्मेदमल, चनदुलाल गोपाल, अमृतलाल, फुटमल एव सेवा समिती के अन्य पधाधिकारी व समाज बंधुओ का पूर्ण सहयोग रहा।




