PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ के विकास की ओर एक और मजबूत कदम मिली 20 करोड़ की बड़ी सौगात
बजट 2024-25 में पुरानी पाइपलाइन बदलेगी, कस्बेवासियों में खुशी की लहर
तखतगढ़ 4 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ के विकास की ओर एक और मजबूत कदम मे मिली 20 करोड़ की बड़ी सौगात अब बदलेगी वषों पुरानी पाइपलाइन राज्य सरकार के बजट वर्ष 2024-25 की घोषणा में तखतगढ़ को बड़ी राहत मिली है। आपको बता दे की क्षेत्रिय विधायक एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर जोराराम कुमावत के प्रयासों से कस्बे की वर्षों पुरानी व जर्जर जलापूर्ति पाइपलाइन को बदलने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है।
यह है की नगर में लंबे समय से वषों पुरानी पाइपलाइन के जगह जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण रोजाना कहीं ना कहीं पानी की समस्या, लीकेज और कम दबाव की शिकायतें सामने आ रही थीं। जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा लगातार पाइपलाइन बदलने की मांग की जा रही थी। अब बजट में राशि स्वीकृत होने से नगरवासियों में खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए मंत्री जोराराम कुमावत का आभार जताया है। उनका कहना है कि नई पाइपलाइन बिछने से जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी और पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना है, जिससे तखतगढ़ की जल व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिलेगा।
तखतगढ़ के विकास की ओर एक और मजबूत कदम
