PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
संघवी केसरी स्कूल में 1972–73 बैच पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित
पूर्व विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया
तखतगढ 28 दिसंबर(खीमाराम मेवाड) रविवार को तखतगढ़ कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में कक्षा दशम (बैच 1972–73) के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में आयोजित किया गया। दशको बाद एक-दूसरे से मिले पूर्व विद्यार्थियों ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को ताजा करते हुए विद्यालय से जुड़े अनुभव साझा किए।समारोह के दौरान शिक्षकों के योगदान, अनुशासन, मित्रता और विद्यालयी जीवन की यादों पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने भावुक क्षणों के बीच सभी पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। आयोजन के दौरान आपसी मेलजोल, संवाद और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर के नवाचार के तहत इस स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी पूर्व विद्यार्थियों का माला व साफा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
समारोह मे विशेष आकर्षण के रूप में पूर्व छात्रों ने अपनी पुरानी कक्षाओं में जाकर हाजिरी (अटेंशन) भी लगाई, जिससे बीते दिनों की यादें और अधिक जीवंत हो उठीं। इस अवसर पर विद्यालय हॉल की मरम्मत (रिपेयरिंग) के लिए पूर्व विद्यार्थियों से सहयोग की अपील की गई। जिस पर सभी ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्रधानाचार्य द्वारा सामूहिक रूप से ‘जन गण मन’ का गायन किया गया।बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों की उपस्थिति से यह स्नेह मिलन समारोह सफल एवं यादगार बन गया। कार्यक्रम में अशोक एफ. जैन,मदन बलदिया ,नवीन जैन,रमेश जैन,भंवरलाल जैन,वागराम कुमावत, जेठाराम कुमावत,सुखराज पी. एल. मिस्त्री, शान्तिलाल पी. एल. मिस्त्री, मांकराम चन्द सुथार,चम्पालाल रावल,ऋखबीरचन्द सुथार,
छोगाराम कुमावत,गजाराम चौधरी,फूलचन्द जोशी,रामाराम कुमावत भगवतसिंह बलाना,भेरूसिंह बलाना,भोपालसिंह बलाना, मोहनलाल जयनारायणलाल छीपा, समेत पूर्व विद्यार्थियों ने स्नेह मिलन भाग लिया।




