तखतगढ-12वीं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का किया सम्मान
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
12वीं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का किया सम्मान
तखतगढ 3 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) इस बार 12वीं साइंस बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने वाले कुमावत समाज के छात्रो को कुमावत नवयुग मंडल सेवा समिति के पदाधिकारी ने शुक्रवार को उनके निवास स्थान पहुंचकर सम्मान पूर्वक माला पहनकर मुंह मीठा करवा कर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।
शुक्रवार को कुमावत नवयुग मंडल सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल पाडीवा, जितेंद्र चांदोरा दिनेश एल बी रामीणा , परकाराम कुमावत, त्रिभुवन बड़वाल, मोडाराम, राजेश रोटांगण, एवं शांतिलाल सहित पदाधिकारी ने मोहित पुत्र शांतिलाल कुमावत द्वारा विज्ञान वर्ग में 94.80% अंक प्राप्त करने एवं जयेश पुत्र दिनेश परिहार द्वारा विज्ञान वर्ग में 93.20% अंक प्राप्त करने तथा नन्द किशोर पुत्र लक्ष्मण कुमावत द्वारा विज्ञान वर्ग में 92. 00% अंक प्राप्त करने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।




