• March 18, 2026

तखतगढ-गौरव पथ रोड स्थित पेयजल की भारी किल्लत,शिकायत के बाद भी नही हो रहा समाधान- विभाग मौन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

गौरव पथ रोड स्थित पेयजल की भारी किल्लत,शिकायत के बाद भी नही हो रहा समाधान- विभाग मौन

तखतगढ 18 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ मे ग्राम पंचायत काल से नगर पालिका तखतगढ़ के अधिन संचालित जलप्रदाय योजना को 6 महीना पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को हस्तान्तरण करने के बाद क्षेत्र के खारचियावास स्थित गौरव पथ रोड सहित कई बस्तीयो के लोगो को हमेशा पानी की किल्लत को लेकर बड़ी उम्मीद थी की अब तो पीएचडी विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है तो पेयजल की समस्या समाप्त हो जाएगी। लेकिन 6 महीना बाद समस्या जस की तस होने से आज भी गौरवपथ वासीयो को पेयजल नसीब नही हो रहा।

एक माह पूर्व मोहल्ले वासीयो द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय तखतगढ़ में शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी लोग पेयजल के लिए तरसते जा रहे हैं। हाजी मोहम्मद ने बाताया क गौरव पथ पर कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जिसकी शिकायत हमने पोर्टल 181 पर की थी और जल्दाय विभाग में भी दर्ज कराई थी लेकिन आज दिन तक झूठ आश्वासन मिल रहा है कि पानी आ जाएगा नई टंकी बनेगी तो जब तक क्या लोग पानी के लिए प्यासे रहेंगे। और लोग इधर-उधर भटक रहे। जबकी पानी का बिल समय पर भुगतान किया जा रहा है।

इनका कहना है –
गौरव पथ रोड स्थित पाइपलाइन खुदी पडी है सिर्फ जोडना बाकी है जिसे एक दो दिन मे जोडकर पेयजल वयवसथा शुरू कर दी जाएगी।

— मेजरसिह -कनिष्ठ अभियंता – जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तखतगढ

About The Author

You cannot copy content of this page