
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष घांची का स्वागत
तखतगढ 14 मई;(खीमाराम मेवाडा) बुधवार शाम को नगर के महाराणा प्रताप चौक पर स्थित तखतगढ़ भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष पारस घांची का भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया और महाराणा प्रताप चौक पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई।
इस मौके पर निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हंसमुख नागर, सूरज रावल, महामंत्री हंसमुख माली, जगदीश सोलंकी, सतपाल देवासी, सोनू जोशी, दक्ष सोनी, विजय दहिया, विष्णु कुमावत, विनोद वाल्मीकि, अजयपालसिंह जोधा, सागर प्रजापत, शैतानसिंह, कुणाल वैष्णव, हितेश सुथार, गोविंद सुथार एवं समस्त भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।