PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तख़तगढ़ भाजपा मंडल के नवीन कार्यकारणी का विस्तार
तखतगढ 23 दिसम्बर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार एव जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी की अनुमति से सोमवार रात 9:00 बजे तखतगढ़ मंडल अध्यक्ष द्वारा नविन कार्यकारणी का विस्तार करते हुए मंडल मे पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए नव गठित कार्यकारणी मे 6 उपाध्यक्ष बनाने के साथ साथ 2 महामंत्री, 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया संयोजक,एक सोशल मीडिया संयोजक, एक आईटी संयोजक,और एक मन की बात संयोजक सहित 43 को सदस्य के रूप मे नियुक्त किए है।
जिस मे उपाध्यक्ष के पद पर रामसिंह, हरिश सोनी, महेश रावल,सालुडाराम देवासी,जीवाराम प्रजापत,सवाराम चौधरी और महामंत्री खेमाराम सुथार व एक अन्य एव मंत्री पद पर राजेश कुमार, रमेश सोलंकी, दुर्गा देवी, दारमी देवी, छगनलाल मीणा एवं रमेश माली को नियुक्ति देते हुए। कोषाध्यक्ष पद पर शेषमल, मीडिया संयोजक पद पर सोहन सिंह, सोशल मीडिया संयोजक सुरेश वैष्णव, आईटी संयोजक प्रकाश चौधरी, मन की बात संयोजक प्रवीण कुमार को नियुक्ति कर कुल 43 सदस्य की घोषणा की है।

