PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
मेड़तिया राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के प्रदेश महासचिव विधि प्रकोष्ठ नियुक्त
संगठनो, संस्थानो, समाज समर्थकों में खुशी की अपार लहर बधाइयों का सिलसिला तेज
तखतगढ 22 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आर.सी. कुमावत ने संगठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए एडवोकेट ललित मेडतिया को प्रदेश महासचिव (विधि प्रकोष्ठ) नियुक्त किया है। तथा प्रदेश्शाध्यक्ष डॉ कुमावत ने बताया कि संगठन विस्तार का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देना, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन करना तथा युवाओं को नेतृत्व से जोड़ना है उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारीयों से समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया ! इस नियुक्ति से संगठन में विधिक मामलों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संगठन ने एडवोकेट ललित मेड़तिया के द्वारा पिछले कई वर्षों के किए गए उनके सामाजिक कार्यों व समस्त प्रजापति समाज की भावनाओं को एकजुट करने का नियंत्रण प्रयास किया गया है तथा पूर्व में दक्ष प्रजापति की संस्थापना कर विद्यार्थी सम्मान समारोह, सामूहिक विवाह का कार्य किया गया तथा अभी हाल वर्तमान में समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर की स्थापना कर समस्त पाली जालौर सिरोही के प्रजापति समाज मारू, बांडा, कुंभकार पुरबिया समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन व विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
जिससे एडवोकेट ललित मेड़तिया को दूसरी बार अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ का जोधपुर संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा भवर पोटर समाजसेवी जोधपुर के साथ मिलकर बीमार व्यक्तियों को ठहरने के लिए अहमदाबाद में आरोग्य भवन की स्थापना की तथा आसपास के विभिन्न सामाजिक क्षेत्र के संगठनों के साथ मिलकर भी सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा के विकास कार्यों में तन मन धन से पूर्ण सहयोग तथा भागीदारी निभाई जा रही है महासचिव बनने की घोषणा के बाद सभी संगठनो, संस्थानो, समाज समर्थकों में खुशी की अपार लहर दौड़ गई और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
