PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
छः साल के बच्चे ने रखा अपनी ज़िन्दगी का पहला रोज़ा, मांगी दुआएं
तखतगढ 25 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ कस्बे में, रमजान माह बरकत और रहमतों के साथ चल रहा है। इस महीने में हर कोई इसकी रहमत और बरकत हासिल करने व अल्लाह की खुशनूदी हासिल करने के लिए रोजा रखकर तिलावत करना, नमाज की पाबंदी कर रहे हैं तो वहीं मासूम भी इसमें अब पीछे नहीं हैं।
गौरव पथ रोड स्थित नियागर लेन स्थित निवासी मोहम्मद अफजल खां के पुत्र मोहम्मद हुसैन खां (छः वर्ष ) ने अपनी जिन्दगी का पहला रोजा रखकर अपने माता पिता व बड़े पापा गली मोहल्ले, के लोगों का दिल खुश कर दिया। बच्चे इस खुशी में रात भर सेहरी का इंतज़ार करते रहे और फिर अपना पहला इफ्तार अपने माँ बाप के साथ किया इस खुशी के मौके पर उन के मां बाप ने अपने बच्चों को खिलाने पिलाने के साथ तोहफे और नेक दुआएं दीं।

