PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ दौरे पर मंत्री जोराराम कुमावत, जनसुनवाई के साथ ढूंढोत्सव में हुए शामिल
पूर्व पार्षदों के निधन पर मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
दोनों बजट जनता के हित में पेश किए हैं – मंत्री कुमावत
तखतगढ 4 मार्च (खीमाराम मेवाडा) स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तीन दिवसीय सुमेरपुर–तखतगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं तथा नगर के विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। दोपहर बाद तखतगढ़ पहुंचकर मंत्री किसान नेता चेलाराम कुमावत एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गणपत सोमपुरा के पौत्र के ढूंढोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।
दोनों स्थानों पर माला व साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मजीत गिरी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि सरकार ने दोनों बजट जनता के हित में पेश किए हैं और किसान, गरीब, शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के दो वर्ष और विपक्ष के पांच वर्ष के कार्यकाल में स्पष्ट अंतर है। गौ माता को पूजनीय बताते हुए उचित दर्जा देने की बात कही।
तखतगढ़ में पूर्व पार्षदों के निधन पर मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
बुधवार को स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तखतगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के पूर्व पार्षद अमराराम माली एवं पूर्व पार्षद कपूराराम प्रजापत के निधन पर उनके निवास स्थान जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल भाजपा नेता पूनम सिंह परमार, रमेश कुमार घांची, ललित रांकावत, मनोज नामा, देवाराम चौधरी, रामसिंह कांबावत, खेताराम सुथार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




