PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़-बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगा बाल विवाह निषेध का संदेश
पाली, 26 फरवरी। बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा का शुभारंभ आज गुरुवार को जिले के तखतगढ़ में उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल ने किया। पाली जिले में चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत यह जागरूकता रथ यात्रा गांव-गांव जाकर बाल विवाह निषेध का संदेश देगी। अभियान का आयोजन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस, महिला अधिकारीता विभाग, बाल अधिकारिता , आई जी एल द्वारा आयोजन किया गया ।
जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव ने बताया कि रथ यात्रा आगामी दिनों में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्रों में रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, पोस्टर, पम्पलेट, जनसंवाद और शपथ कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत यह संदेश दिया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना कानूनन अपराध है और इसके दुष्परिणाम भी गंभीर होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को बाल विवाह नहीं करवाने की शपथ दिलाकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव, अमिता, धन्नाराम, हरिराम, सविता, खेरुनिशा तथा आईजीएल से प्रमोद सारण सहित अन्य उपस्थित रहे।

