PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ में 2 मार्च शाम 7 से 9 बजे तक होगा होलिका दहन
3 मार्च को रंगों का त्योहार धूलंडी मनाया जाएगा
तखतगढ 27 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ में होली का खूंटा रोपण के 1 महीने बाद इस बार 2 मार्च की शाम को 7 से 9 बजे के बीच सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार राजस्व विभाग के हल्का पटवारी रमेश चौधरी, गांव चौधरी हीराराम चौधरी, प्रतिहारी नाथूराम मेघवाल एवं पंडित निर्मल शास्त्री के सानिध्य तथा 36 कोम नगरवासीयो की उपस्थिति में विधिवत होली का दहन किया जाएगा।
पंडित निर्मल शास्त्री ने बताया कि फाल्गुन सुदी 14 दिनांक 2 मार्च की शाम को 7 बजे से लेकर 9 बजे के बीच गोगरा रोड स्थित श्री चांदरा माता मंदिर के बाहर होली चौक पर राजस्व विभाग के हल्का पटवारी रमेश चौधरी, गांव चौधरी हीराराम चौधरी, प्रतिहारी नाथूराम मेघवाल एवं पंडित निर्मल शास्त्री के सानिध्य तथा 36 कोम नगरवासीयो की उपस्थिति में मिट्टी के कलश में सात धान भरकर होली के खूटे पास जमीन मे गाडकर विधिवत होली का दहन किया जाएगा। और 3 मार्च की सुबह रंगों का त्योहार धुलंडी को धूमधाम से मनाया जाएगा।

