PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नगर में प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् उद्घाटन को लेकर 70 से अधिक देवो देवताओ
को दिया न्योता
तखतगढ 21 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ के उलारिया धाम मार्ग स्थित सद्गुरु त्रिकमदासजी जीवित समाधी धाम, तखतगढ धाम पीठ स्थल पर प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् एवं विश्व की सबसे ऊंची भारत माता प्रतिमा का शिलान्यास के बाद प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर तैयार जनजातीय वनवासी गुरुकुलम का आगामी 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक लक्षार्चन महायज्ञ एवं सदस्त जनजाति गुरुकुलम् उद्घाटन समारोह को लेकर शुक्रवार को युवाचार्य अभ्यास महाराज द्वारा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को न्योता दिया और उद्घाटन के अवसर पर तखतगढ पहुंचने के लिए आमंत्रित करने के बादशनिवारको तखतगढ नगर के प्रमुख मंदिरों के देवी देवताओं को भी आमंत्रित किया है।
युवाचार्य अभयदास महाराज ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केंद्रीय जल शक्ति, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को न्योता देखकर आमंत्रित करने के बाद अब शनिवार को युवा कमेटी के सानिध्य में नगर के प्रमुख मंदिरो पर पहुंच देवी देवताओं को भी आमंत्रण पत्रिका भेट कर न्योता दिया है। महाराज ने बताया की नगर के श्री ठाकुर जी मंदिर में पत्रिका लेखन का कार्य आरंभकिया गया। जहां से तखतगढ नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में सर्वप्रथम पत्रिका प्रभु के चरणों में समर्पित की गई ।
नगर के सभी देवालयों में निमंत्रण पत्र पहुंचे यह सुनिश्चित किया गया, श्री मद् भागवत महापुराण में कई बार यह कहा गया हैं। कि हर सफल कार्यों के पीछे श्री ठाकुर जी की कृपा होती हैं। और हमारा सौभाग्य हैं कि तखतगढ़ नगर में स्थित लगभग 70 से अधिक देवालयों को प्रथम पत्रिका लिखी गई, प्रभु कृपा से “जनजाति गुरुकुलम्” का उद्घाटन समारोह एवं तदोपरांत संचालन दोनों हीं सफल, सकुशल एवं सानंद रहें ऐसी प्रार्थना रहेगी। इस अवसर पर मनोज नामा,नरसाराम रामीणा, जितेन्द्र चांदोरा,खेताराम सुथार, रामचंद्र जीनगर, देशाराम कुमावत सहित युवा कायॅकताॅ मौजूद रहे।


