PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नगर में प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् उद्घाटन को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दिया न्योता
तखतगढ 20 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ के उलारिया धाम मार्ग स्थित सद्गुरु त्रिकमदासजी जीवित समाधी धाम, तखतगढ धाम पीठ स्थल पर प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् एवं विश्व की सबसे ऊंची भारत माता प्रतिमा का शिलान्यास के बाद प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर तैयार जनजातीय वनवासी गुरुकुलम का आगामी 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक लक्षार्चन महायज्ञ एवं सदस्त जनजाति गुरुकुलम् उद्घाटन समारोह को लेकर शुक्रवार को युवाचार्य अभ्यास महाराज ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को न्योता दिया और और उद्घाटन के अवसर पर तखतगढ पहुंचने के लिए आमंत्रित किए है। युवाचार्य अभयदास महाराज ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को तखतगढ़ धाम में नवनिर्मित “जनजाति गुरुकुलम्” के उद्घाटन समारोह आगामी 27 मार्च रामनवमी से 2 अप्रैल हनुमान जयंती के अवसर पर आमंत्रित किया।
उन्होने सहर्ष इस अवसर अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दी है और उनके द्वारा ही 27 नवंबर 2022 को तखतगढ़ धाम में विश्व की सबसे ऊँची श्री भारत माता प्रतिमा का भूमि पूजन हुआ था, तथा उन्ही के द्वारा आगामी इस पवित्र सप्त दिवसीय महा- महोत्सव में भारत माता प्रतिमा का “डीपीआर” लॉंच किया जायेगा।
*निश्चित ही यह प्रतिमा “मारवाड़ का द्वारा” कहलाएगी, जिसमें धर्म एवं संस्कृति तथा शिक्षा तीनों का समावेश होगा, इसी प्रतिमा के कारण पश्चिमी राजस्थान का हर व्यक्ति ही नहीं अपितु हर भारतीय माँ भारती के यश एवं वैभव से अभिभूत होगा।
