PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध पुलिस थाना तखतगढ की कार्यवाही।> अवैध मादक पदार्थ गांजा 4.550 किलोग्राम बरामद कर दो मुलजिम को किया गिरफतार।> अवैध मादक पदार्थ परिवहन करते एक थ्री-व्हीलर टेम्पो को किया जब्त।> पाली पुलिस द्वारा आगे भी निरंतर जारी रहेगी कार्यवाही।
पाली- शैतानसिह नि.पु पुलिस थाना तखतगढ़ जिला पाली ने बताया दिनांक 01.03.2026 को ऑपरेशन “प्रहार के तहत जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के मार्गदर्शन में जितेन्द्रसिह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी शैतानसिह निपु, पुलिस थाना तखतगढ़ द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.03.2026 को सरहद चाणोद में अवैध गांजा कुल 04.550 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर दो मुलजिम को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के बेचान करने एवं खरीदारों के संबंध में अनुसंधान जारी है।
घटना का विवरणः- दिनांक 01.03.2026 को करणसिंह सउनि पुलिस थाना गुड़ा एन्दला द्वारा सटीक सूचना दी गई कि सरहद चाणौद साकदडा रोड के पास एक व्हीलर सवारी टेम्पो आरजे 16 पीए 4945 बजाज मेक्सिमा कम्पनी में सवार दो व्यक्ति ड्राईवर पूर्णदास पुत्र तुलसीदास निवासी तखतगढ व किशोर कुमार पुत्र छगनलाल निवासी पावटा जो चाणौद से साली की तरफ जा रहे थे मन सउनि ने संदिग्ध होने पर रूकवाया है इनके पास टेम्पो मे लाल रंग के प्लास्टिक के कट्टे में अवैध मादक पदार्थ गांजा है। वगैरा ईतला पर मौके पर पहुँच तस्करो के कब्जे से अवैध अफीम का अवैध गांजा 04.550 किलोग्राम बरामद कर दो मुलजिम को गिरफतार किया गया।
> गठित टीम :-
01. शैतानसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ़।
02. करण सिंह सउनि पुलिस थाना गुड़ाएन्दला।
03.अशोक सैन सउनि पुलिस थाना तखतगढ़।
04. मकसूद खान मुआ. 336 पुलिस थाना तखतगढ़।
05.उमरदीन कानि. 1138 पुलिस थाना तखतगढ़।
06. तेगबहादुर कानि. 1602 पुलिस थाना तखतगढ़।
07. श्रवण कुमार कानि. 1400 पुलिस थाना तखतगढ़।
08. नेमा राम कानि. 1143 पुलिस थाना तखतगढ़।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण:- नाम पता मुलजिम
1किशोर कुमार ब्राहमण पुत्र छगनलाल जाति गोमतिवाल ब्राहमण उम्र 36 साल पैशा चाय की टपरी चलाना निवासी ठाक्रजी की गली पावटा पुलिस थाना आहोर जिला जालोर। 2पूर्णदास पुत्र तुलसी दास जाति वैष्णव उम्र 55 साल पैशा ड्राईवरिंग निवासी खेडावास तखतगढ पुलिस थाना तखतगढ़ जिला पाली।
आमजन से अपीलः आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु याछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

