PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
अभिभावक सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न
तखतगढ 31 जनवरी(खीमाराम मेवाडा) आदर्श शिक्षा संस्थान बाली द्वारा संचालित रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक होली चौक, गोगरा रोड, तखतगढ़ में मां शारदे, ॐ, मां भारती के समक्ष प्रबंध समिति अध्यक्ष हिम्मत मल कुमावत, रामलाल सुथार समाजसेवी कन्हैयालाल चौधरी सम्मेलन के मुख्य वक्ता इंदर सिंह राठौर प्रधानाचार्य उच्च माध्यमिक तखतगढ़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। स्थानीय विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हरिराम जोगसन ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत एवं परिचय करवाया।
वर्ष भर की गतिविधियों में अव्वल रहे भैया बहिनों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इंदर सिंह राठौर ने विद्या भारती विद्यालय का परिचय, इतिहास, विद्या भारती की समाज में भूमिका संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन, बालक के सर्वांगीण विकास में माता पिता की भूमिका पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में आभार रामलाल सुथार ने किया। मंच का संचालन वरिष्ठ आचार्य योगेश कुमार ने किया । इस शुभ अवसर पर विद्या मंदिर के समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे।

