PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नगर में प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् उद्घाटन को लेकर हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के योग ऋषि बाबा रामदेव को किया आमंत्रित
तखतगढ 22 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) आगामी 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक तखतगढ के उलारिया धाम मार्ग स्थित सद्गुरु त्रिकमदासजी जीवित समाधी धाम, तखतगढ धाम पीठ स्थल पर प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् एवं विश्व की सबसे ऊंची भारत माता प्रतिमा का वर्ष 2022 में शिलान्यास के बाद प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर तैयार जनजातीय वनवासी गुरुकुलम का उद्घाटन एवं लक्षार्चन महायज्ञ एवं सदस्त जनजाति गुरुकुलम् उद्घाटन समारोह को लेकर रविवार को युवाचार्य अभ्यास महाराज द्वारा हरिद्वार के समीप पतंजलि योग ग्राम में पूज्य योगऋषि स्वामी बाबा रामदेवजी से भेंट कर उन्हें तखतगढ़ धाम स्थित नवनिर्मित “जनजाति गुरुकुलम्” के उद्घाटन समारोह में निमंत्रित किया ।
श्री महाराज ने बताया कि पूज्य स्वामी जी द्वारा 27 नवंबर 2022 को श्री भारत माता प्रति एवं जनजाति गुरुकुल् का भूमि पूजन शिलान्यास महोत्सव था तब आशीर्वाद देने पधारें थे एवं हमारे संकल्पों से बहुत प्रसन्न थे, आज भी जब उन्हें ज्ञात हुआ कि यह गुरुकुलम् का पवित्र संकल्प अपना मूर्त रूप प्राप्त कर चुका हैं। तब प्रेमवश आपने पदार्पण की स्वीकृति दी ।उनके आगमन एवं मार्गदर्शन से “मारवाड़ का द्वार” कहे जाने वाले तखतगढ़ धाम एवं इस क्षेत्र के हरि-भक्तों को कर्म योगी बनने की प्रेरणा प्राप्त होगी ।
