PALI SIROHI ONLINE
फालना। रोटी कपडा और मकान के सपने दिखाने वाली सरकार की बढ़ती मंहगाई से आमजनता की जेबों पर भारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ महासचिव सुरेश राजपुरोहित बारवा ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पुरी को पत्र भेजकर शीघ्र घरेलू गैस सिलेण्डर पर बढ़ी कीमतें 60 रुपये वापस लेने की मांग की हैं अमेरिका ईरान युद्ध को देखते केन्द्र सरकार को देश में जरूरत मंद जरूरी चिज़े पर्याप्त स्टॉक मैं रखनी चाहिए ताकि अनावश्यक कीमतों में उछाल देखना ना पडे आज घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये वही कमर्शियल सिलेण्डर मैं 115 रुपए बढ़ने से दैनिक जीवन यापन करने वालो के दिनचर्या का बजट गड़बड़ा गया है सरकार तत्काल प्रभाव से बढ़ी कीमतें वापस लेकर आमजन को बढ़ती मंहगाई से राहत प्रदान करें
