PALI SIROHI ONLINE
जालोर-राज्य सरकार के बजट में वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जालोर के लिए कई घोषणाएं कीं। सुंधामाता में भालू के लिए संरक्षित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके अलावा ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ से जालोर को पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर स्थान मिलेगा।
वहीं जालोर और सांचौर जिले के लिए जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात दी है। जल संकट दूर करने कले ए जालोर समेत बांसवाड़ा, सलूम्बर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर के लिए 5 हजार 900 करोड़ रुपए की DPR बनेगी।
नर्मदा नहर परियोजना के अध्ययन और अनास नदी के अतिरिक्त जल को स्टोर किया जाएगा। साथ ही उच्च जलाशयों और पंप लाइनों का निर्माण कर जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। वहीं आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।जलापूर्ति एवं जल संसाधन (सबसे बड़ा फोकस)
जालोर व सांचौर में जलापूर्ति अंतराल कम करने के लिए नए जल स्रोत, उच्च जलाशय व पंप लाइन निर्माण।
अनास नदी के अधिशेष (अतिरिक्त) जल को एकत्रित के लिए 100 करोड़ रुपए की DPR तैयार होगी।
नर्मदा नहर परियोजना (सांचौर) में पानी एकत्रित करने की क्षमता बढ़ाने के लिए 2 करोड़ की DPRI
आहोर (बावरला) में 7 करोड़ की लागत से बांध व नहरों का जीर्णोद्धार।
जालोर-सांचौर में STP निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए।
सड़क एवं पुल निर्माण
बावतरा सीमा-पादरू-मीठोडा (12 किमी) डबल लेन कार्यः 12 करोड़ रु.
छीपरवाड़ा-मेडाउपरला-डूडसी-प्याउ बागरा व चांदराई-निबला (30 किमी): 10 करोड़ रु.
भागली सिंघलान-चितरहणी-झरडाजी सीमा सहित विभिन्न सड़कें: 10.30 करोड़ रु.
मामावली रोड-वाडेली सड़क: 60 लाख रु.
रानीवाड़ा में पुलिया व सड़क निर्माणः 5 करोड़ रु.सांचौर (डबाल-तलावियानाड़ी-गोगाजी, 4 किमी): 1.20 करोड़ रु.
वर्षा से क्षतिग्रस्त पुलिया व सड़कों की मरम्मत ।
एलसी-113 (जालोर-रानीवाड़ा) व एलसी-10 (रोहट-जालोर) पर कार्य।
पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास
:
जालोर को जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर व बाड़मेर से जोड़ते हुए ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ विकसित होगा।
मरूस्थलीय संस्कृति, लोककला व विरासत को वैश्विक पहचान मिलेगी।
पर्यटन आधारित रोजगार और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा।
सुंधामाता में भालू संरक्षित क्षेत्र की स्थापना।
सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर बनेगा।ऊर्जा एवं शहरी विकास
सायला (जालोर) में 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण।
शहरी निकाय क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
कृषि एवं पशुपालन
सांचौर में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय शुरू होगा।
सायला (जीवाणा) अनार मंडी में मूलभूत सुविधाएं विकसित होंगी।
सायला में पशु चिकित्सा संस्थान का निर्माण व उन्नयन।
मुर्गीपालन व गो-उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं खेल
आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण।
थुबा (आहोर) व शिवपुरा पुरोहितान (बावतरा) में नए उप स्वास्थ्य केंद्र।
जिला चिकित्सालय में नशा मुक्ति वार्ड।
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काउंसलर व मेंटल हेल्थ केयर सेल।शिक्षा एवं युवा कल्याण
पंचायत स्तर पर यूथ गेम्स का आयोजन।
10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप हेतु 20 हजार रु. का ई-वाउचर।
कक्षा 1 से 8 तक मुफ्त यूनिफॉर्म (राज्यव्यापी योजना)।
सभी स्कूलों में शौचालय निर्माण का प्रावधान।
प्रशासन एवं कारागार सुधार
जालोर कारागृहों में सुधार व निर्माण कार्य।
