PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, रविवार दोपहर12:30 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब तारीख 14, सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु, 4 जनवरी ।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 03:11तक, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा। वैधृति योग रात्रि 01:47 तक, इसके बाद विष्कुंभक योग रहेगा। कौलव करण दोपहर 12:30 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-धनु, चंद्र-मिथुन,मंगल-धनु, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में। में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : गुरु वक्री पुनर्वसु 2 में सायं 06:45, वैधृति पुण्यं, रविपुष्य योग दोपहर 03:11 से, सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 03:11 से अगले दिन दोपहर 01:25 तक, राज योग दोपहर 03:11 से अगले दिन सूर्योदय तक ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:38 से 09:56 तक चर का, प्रातः 09:56 से दोपहर 12:32 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 01:49 से 03:07 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज वैधृति योग में चांदी का दान करना शुभ फलदायी होता है।

