PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सरकार के दो वर्ष पर गिरादड़ा पहुंची विकास रथ यात्रा
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
तखतगढ 23 दिसंबर(खीमाराम मेवाडा) राज्य सरकार के सुशासन के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिरादड़ा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में विकास रथ यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस यात्रा का स्वागत किया। विकास रथ के माध्यम से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत की गई स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सभी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। कुमावत ने यह भी कहा कि विकास रथ यात्रा सुशासन, विकास और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अलावा इस विकास रथ यात्रा ग्राम पंचायत भांवरी, दयालपुरा, रूपावास, में भी विकास रथ यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
इसी दौरान मंत्री कुमावत ने गिरादड़ा के चतरदास महाराज सामुदायिक भवन के पास नवनिर्मित टीन शेड का फीता काटकर लोकार्पण किया। यह टीन शेड पंचायत समिति मद से करीब तीन लाख रुपए की लागत से निर्मित किया गया है।
इस मौके पर पाली की पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि पुखराज पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, जिला मंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित, सहायक बीडीओ सुरेंद्र सिंह, दयालपुरा के सरपंच प्रतिनिधि हितेश, उप सरपंच नरपत सिंह फौजी, गिरादड़ा के प्रशासक मंगलाराम मीणा, डीवाईएसपी ग्रामीण अमर सिंह आदि मौजूद रहे।



