PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर में एनसीडी कार्यक्रम की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
तखतगढ 9 मार्च (खीमाराम मेवाडा) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सुमेरपुर द्वारा राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार सुमेरपुर मे किया किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविन्द सिंह चुण्डावत ने कहा की
एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), मधुमेह (डायबिटीज), कैंसर तथा अन्य गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, पहचान एवं उपचार की प्रगति की विस्तार से समीक्षा प्रति सप्ताह करना अति आवश्यक है । डॉ चुण्डावत ने बताया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान, शारीरिक गतिविधियों में कमी तथा तनाव के कारण गैर-संचारी रोगों के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में इन रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है।
समीक्षा बैठक में निर्देश दिए है कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर एनसीडी क्लिनिक नियमित रूप से संचालित किए जाएं तथा 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की नियमित स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी ने बताया की आप सभी को प्रत्येक सप्ताह स्क्रीनिंग कैंप, मरीजों के पंजीकरण, दवा वितरण, जांच सुविधाओं तथा फॉलो-अप की स्थिति की भी समीक्षा करना अति आवश्यक हो गया है ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त डी ई ओ को निर्देश दिए कि एनसीडी पोर्टल पर डेटा की समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों को नियमित रूप से दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं।
इसके अतिरिक्त बैठक में जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया जाये ताकि प्रचार प्रसार हो सके तथा स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि वे गांव मे घर – घर जाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा तंबाकू और शराब के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला नोडल अधिकारी विवेक पाल ने बताया की एनसीडी रोगों की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
अंत में चिकित्सा विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा नियमित स्वास्थ्य जांच करवाकर गैर-संचारी रोगों से बचाव करें। समय पर जांच और उपचार से इन रोगों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
बैठक मे जिला मुख्यालय सें सिकंदर कुमावत देवीलाल ब्लॉक कार्यालय सें वरिष्ठ तकनिकी सहायक बिंजा राम मीणा संदीप सिंह मोहित कुमार इमरान खान विशाल सिंह पपिया कुमारी भावना परिहार खुशबु सिंह सहित उपखण्ड क्षेत्र के समस्त चिकित्सा संस्थानों सें चिकित्सा अधिकारी नर्सिंग ऑफिसर सीएच ओ एएनएम डीईओ सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे l
