PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
एसडीएम सुमेरपुर ने संभाला तखतगढ नगर पालिका में प्रशासक का कार्यभार
तखतगढ 9 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर पालिका में भाजपा बोर्ड एवं अध्यक्ष के कार्यकाल समाप्त होते ही स्वायत शासन विभाग जयपुर के आदेशो अनुसार सोमवार दोपहर बाद प्रशासक के रूप में सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार दोपहर बाद 4.10 बजे उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार के नगर पालिका कार्यालय पहुंचने पर अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत कर मुंह मीठा करवाकर कार्यभार ग्रहण करवाया। बाद निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत, निवर्तमान पार्षद सुरेश सुथार सहित प्रतिनिधि सुधिर चौधरी, मुकेश सुथार, शेषमल कुमावत, नगर पालिका सहायक रतनलाल सांखला, लिखा अधिकारी गोपालराम,कनिष्ठ अभियंता आकाश गोमतीवाल ने भी एसडीएम का माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत द्वारा प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार को नगर में हो रहै विकास कार्यों पर चर्चा कर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया की कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के अथक प्रयास से बहुत ही जल्द नवीन नगर पालिका भवन निर्माण के लिए 11 करोड़ का बजट आने की उम्मीद बताई गई है।
उन्होंने प्रशासक एवं अधिशासी अधिकारी से किसी भी कार्य में कभी भी सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है। प्रशासक कालूराम कुम्हार ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहां की ताकतगढ़ नगर पालिका बोर्ड के कार्यकाल समाप्त होने पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज सोमवार को प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला है। और उनके मार्गदर्शन के अनुसार आगे भी जनता की जो भी मांग है या समस्या है उनका भी समाधान किया जाएगा। फिलहाल चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन फिर भी यहां जनता के बीच आते जाते रहेंगे उन्होंने नगर पालिका में एक संवेदक के लाखों रुपए के चेक बाउंस होने के मामला कोर्ट तक पहुंचा है जिसको लेकर कहा गया कि मुझे फिलहाल इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। जो भी विधिक प्रक्रिया है उसे दिखाएंगे


