PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर-सुमेरपुर | अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान की पाली जिला महिला इकाई जिलाध्यक्ष सपना राठौड़ को बनाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष लक्षमेश कुमारसिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान की सहमति तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री नारायणसिंह खुडाला (जोधपुर) और जिलाध्यक्ष सुमेरसिंह पोमावा की अनुशंसा पर सोढ़ा फार्म, कोलीवाड़ा निवासी सपना राठौड़ को पाली जिला महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

