
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
भाजपा की संकल्प से सिद्धी तक कार्यक्रम की कार्यशाला हुई आयोजित ।
सुमेरपुर, तखतगढ़ सांडेराव समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
तखतगढ 20 जून ;(खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को सुमेरपुर,तखतगढ़ शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को तखतगढ कस्बे के बैदाना रोड पर भाजपा कार्यालय में
भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संयोजक महावीर प्रसाद राजपुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास की योजनाएं पर प्रकाश डाला जैसे कश्मीर से 370 धारा हटाना हर घर नल ,शिक्षा एवं गरीब परिवार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और जनता तक इस योजनाओं को पहुंचाने की अपील की। सुमेरपुर विधानसभा प्रभारी शिवराजसिंह ने राम मंदिर प्रधानमंत्री जनधन योजना आईटी सड़कों का जाल एक राष्ट्र एक राशन जैसी उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। इस मौके पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नामा ,कार्यक्रम सह संयोजक महेश रावल सहसंयोजक राजेश कुमावत महिला मोर्चा अध्यक्ष वीणा रावल एसटी मोर्चा अध्यक्ष भैराराम मीणा पार्षद जगदीश दमामी लक्ष्मण राठौड़ रामसिंह सांडलाराम देवासी रमेश माली हरीश सोनी महामंत्री युवा मोर्चा हंसमुख माली रमेश मेघवाल प्रवीण कुमावत एवं समस्त भाजपा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी प्रकार भाजपा सांडेराव मंडल की कार्यशाला भूतेश्वर महादेव परिसर कोसेलाव में मंडल अध्यक्ष रता राम देवासी हिंगोला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला सहसंयोजक महावीर प्रसाद,सुमेरपुर विधान सभा प्रभारी शिव राज सिंह बीठीया,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नामा तखतगढ़,पंचायत समिति सदस्य बलवंत परिहार रहे।आयोजन संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं जो 11वर्ष की उपलब्धियां रही वो आमजन एवम देश के सामने हे।संकल्प का अर्थ दृढ़ निश्चय से सफलता प्राप्त करना और इच्छा शक्ति से कार्य में सहयोग देना।आयोजन में भाजपा मंडल के कार्यकर्ता,जन प्रतिनिधि, एवम प्रबुद्धजन खेता राम,मोहन माली,जोर सिंह सारण,जयंती लाल,विजय वैष्णव, पुरण पूरी,राजू मेवाड़ा,पोकर राम,विजेंद्र त्रिपाठी,गोवर्धन सिंह,विजेंद्र मीणा के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।आयोजन के अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।