PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर के श्रीराम गीता भवन में रविवार को श्री नामदेव छीपा समाज सेवा समिति 108 गांव निंबेश्वर धाम द्वारा 10वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर समाज के 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में फिजूलखर्ची को रोकना और सामाजिक एकता को मजबूत करना था।
समिति अध्यक्ष प्रहलाद कुमार परिहार (शिवगंज) ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 29 नवंबर को दोपहर विनायक पूजन से हुई। इसके बाद संत शिरोमणि नामदेव महाराज की छवि का अनावरण किया गया और समाज की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई।
समारोह के दूसरे दिन, 30 नवंबर को सुबह 6 बजे बारातों का स्वागत किया गया। इसके बाद 7:30 बजे शोभायात्रा निकाली गई, और 8 बजे तोरण, सामेला व मिलनी की रस्में पूरी हुईं। सुबह 8:30 बजे वरमाला और 10:30 बजे पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराए गए।
पाणिग्रहण संस्कार के बाद स्नेहभोज, आशीर्वाद समारोह, सम्मान कार्यक्रम और नवविवाहित जोड़ों की विदाई आयोजित की गई। इस दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अतिथि के रूप में पहुंचकर सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में जसराज सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक अनिल टांक, समाजसेवी जगदीशचंद्र परिहार, हितेंद्र परमार, जगतसिंह राणावत और मूलचंद गेहलोत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने दिनभर व्यवस्थाएं संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस सफल आयोजन में संरक्षक मोहनलाल गेहलोत, अध्यक्ष प्रहलाद कुमार, सचिव मोतीलाल परमार, कोषाध्यक्ष चंपालाल सोलंकी, व्यवस्थापक रूपचंद गेहलोत, प्रचार मंत्री अरविंद परारिया, सह संरक्षक रिखबचंद परमार, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गेहलोत, सह सचिव हस्तीमल छीपा, सह कोषाध्यक्ष देवीलाल नानीवाल, सह व्यवस्थापक पूरनचंद परमार, सह प्रचार मंत्री विजय चौहान सहित कई समाजबंधुओं का विशेष योगदान रहा
